Breaking News

टेक्सास के चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी में पांच साल का बच्चा घायल, महिला हमलावर मारी गई

टेक्सास के ह्यूस्टन में रविवार को एक चर्च में गोलीबारी की गई। हालांकि, पुलिस ने गोलीबारी करने वाली महिला को मार गिराया।इस दौरान एक छोटे बच्चे समेत दो लोगों को गोली लगी है।

ये लोग हुए घायल
शहर के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने बताया कि पांच साल के एक बच्चे की हालत गंभीर है, जबकि कूल्हे में गोली लगने से घायल 57 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत स्थिर है। वहीं, लेकवुड चर्च ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोपहर में बताया कि एक हमलावर द्वारा लगातार गोलियां चलाई जा रही थीं। सूचना पर पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

महिला की पहचान नहीं
फिनर ने बताया कि करीब 30 साल की महिला ने लंबा ट्रेंच कोट पहन रखा था, जिसके हाथ में राइफल और बैग थामा हुआ था। वह चर्च में घुसी और उसके साथ एक बच्चा भी था, जिसकी उम्र करीब पांच साल थी।उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जब चर्च में गोलीबारी हुई तब वहां मौजूद दो अधिकारियों ने गोलियां चलाईं और महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारी ने कहा कि अगर कानून अधिकारी बच्चे को घायल करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं, तो हम उस महिला हमलावर पर बच्चे की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप लगाएंगे।

ओंटारियो में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा
आजकल मानवता की सरी हदें पार हो रही है। कनाडा के ओंटारियो से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक बेटे ने अपने 56 वर्षीय पिता की घर में ही कथित तौर पर हत्या कर दी। हेमिलटन पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर एक घर से फोन आया, जब वह वहां पहुंचे तो कुलदीप सिंह नामक भारतीय मूल का शख्स बुरी तरह से घायल मिला। सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

About News Desk (P)

Check Also

पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत कर रहा चीन, पड़ोसी के लिए आठ हंगोर श्रेणी की पनडुब्बियां बना रहा ड्रैगन

चीन, भारत के खिलाफ पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत करने में जुटा है। इसी के तहत ...