Breaking News

अस्पतालों के अलावा तीस स्थानों पर भोजन वितरण

लखनऊ। नगर विकास आशुतोष टंडन, महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित किए जा रहे जोन-1 के अंतर्गत कल्याण मंडप जियामऊ,जोन-4 के अंतर्गत एल.डी.ए. सामुदायिक केंद्र विराट खंड गोमती नगर, जोन-6 के अंतर्गत घंटाघर जोन-6 कार्यालय चौक तथा जोन-7 के अंतर्गत स्थित आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर में स्थापित किए गए कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया।

इस दौरान भोजन की गुणवत्ता व स्व्च्छता का जायजा लिया गया। साथ ही जरूरमंदो को भोजन वितरित किया गया। मंत्री व महापौर द्वारा कम्युनिटी किचेन के नोडल अधिकारियों से किचेन संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। इसके अतिरिक्त किचेन में निर्मित फूड पैकेट के वितरण के संबंध में भी जानकारी की गयी। समस्त जोनो के कम्युनिटी किचेन निरीक्षण में परिसर की साफ सफाई एवं अन्य सभी कार्यो का अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत नगर विकास मंत्री एवं महापौर द्वारा जोन-6 घंटाघर स्थित कार्यालय पर बेसहारा, निराश्रित एवं जरूरतमंदो को सूखा राशन व भोजन के तैयार पैकेट का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारीगण अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, जोनल अधिकारी,जोन-6 एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन की आवश्यकता हो तो वह नगर निगम लखनऊ के कंट्रोल रूम नं. 6389300138 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में अनुरोध दर्ज होने पर शीघ्र ही सम्बन्धित को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। समस्त आठ जोनों में कम्युनिटी किचेन संचालित किये जा रहे है। कल्याण मंडप, जियामऊ, जोन सामुदायिक केंद्र मालवीय नगर केशव कल्याण मंडप, लक्ष्मण गौशाला, जानकीपुरम, इंजीनियरिंग गौशाला के पास, एल.डी.ए. सामुदायिक केंद्र, विराट खंड गोमती नगर, रैन बसेरा, गीतापल्ली, आलमबाग, घंटाघर कार्यालय,चौक,आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर नगर निगम कल्याण मंडप औरंगाबाद, निकट रेलवे क्रासिंग के निकट कम्युनिटी किचेन में तैयार किए गए भोजन का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रदान किया जा रहा है।

इनके माध्यम से तीस स्थानों पर भोजन पैकेट वितरित किये गए। इसके अतिरिक्त कोविड-19 अस्पताल में कोरोना से ग्रसित मरीजो के तीमारदारो की समस्या संज्ञान में आयी कि रेस्टॉरेंट इत्यादि बंद होने के कारण भोजन प्राप्त न होने की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा कम्युनिटी किचेन में निर्मित भोजन के पैकेटो का वितरण कर रहा है।

राम मनोहर लोहिया कोविड अस्पताल, विभूति खंड, गोमती नगर,अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल,अवध शिल्प ग्राम, एच.ए.एल.यू.पी. कोविड अस्पताल, लोकबंधु कोविड अस्पताल, बलरामपुर कोविड अस्पताल, संजय गाँधी एस.जी.पी.जी.आई. कोविड अस्पताल, सी.एस.सी. मल्हौर रोड, सिविल अस्पताल, पार्क रोड, हजरतगंज शामिल है।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...