Breaking News

महासमिति का सेवा कार्य


लखनऊ। इस वैश्विक महामारी कोरोना काल में जरूरतमंद ऐसे लोग जिनकी इस लॉकडाउन में नौकरी नहीं है अथवा जिनकी जीविका का साधन समाप्त हो गया है। ऐसे लोगों को गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के द्वारा चिन्हित कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए, मास्क लगाकर सोसल डिस्टेंस को मेनटेन कर राशन किट का वितरण किया गया।

सर्वप्रथम विनीत खंड गोमती नगर में किया गया। जिसमें महासमिति के महासचिव डॉ .राघवेंद्र शुक्ल, सी. जी. नायर, अमित शर्मा, वार्ड प्रभारी नन्दिनी मिश्रा, सेक्रेटरी मनोज कुमार मिश्रा, सुमित मिश्रा, अजय तिवारी उपस्थित रहे। विकल्प खण्ड के आमंत्रण गेस्ट हाउस में राशन किट का वितरण उपरोक्तानुसार किया गया। जिसमें भूपेन्द्र सिंह, जी.एस. यादव एवं उस क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।

अन्त में विनम्र खण्ड के कम्युनिटी सेंटर में राशन किट का वितरण किया गया। जहां पर वीके शर्मा, धर्मेन्द्र सोनी, अतुल मिश्रा, श्याम विशाल उपाध्याय, राकेश सिंह आदि गणमान्य नागरिक/महासमिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रत्येक खण्ड में थर्मामीटर एवं आक्सीमीटर भी दिया गया।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...