नगर परिषद चाचौड़ा बीनागंज में Labor card बनाने के लिए नगर परिषद कर्मचारियों ने नगर के एक से 15 भाग तक सभी वार्डों में लोगों का पंजीयन किया। कर्मचारियों ने इसके लिए घर-घर जाकर श्रमिक कार्ड का लोगों का पंजीयन किया। श्रमिक कार्ड पंजीयन के लिए 7 अप्रैल तक समय सीमा रखी गई। जिसके बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
Labor card, श्रमिकों को पुन: और नये लोगोें को रजिस्ट्रेशन के लिए किया गया प्रेरित
नगर परिषद सीएमओ विनोद उन्नीतान ने बताया कि यदि किसी श्रमिक का पंजीयन नहीं हुआ है तो वह सीधे नगर परिषद कार्यालय से फॉर्म लेकर जमा सकता है। श्रमिक कार्ड के लिए पूर्व से बने श्रमिक कार्ड धारी भी अपना पुनः रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ नए रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
रिपोर्ट—विष्णु शाक्यवार