Breaking News

पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक का निधन

लखनऊ। पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक श्री राम आसरे का आज ह्रदय गति रुकने से विशाल खण्ड दो गोमती नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 1960 बैच के आईपीए अधिकारी श्री राम आसरे अस्सी वर्ष के थे।

1991 में अपर पुलिस महानिदेशक पद से वह सेवानिवृत्त हुए थे। अपने समय के तेज ईमानदार और कर्तव्य निष्ट अधिकारी माने जाते थे। वह मूलतः रायबरेली के रहने वाले थे। वहां किसान परिवार में उनका जन्म हुआ था। उनके बड़े पुत्र सुनील कुमार तमिलनाडु में पुलिस महानिदेशक है। छोटे पुत्र डॉ. अमित वर्धन विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में इतिहास के विभागाध्यक्ष है।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...