Breaking News

पूर्व चेयरमैन मनोज मिश्रा का हुआ निधन, पिछले लम्बे समय से थीं कैंसर पीड़ित, मुम्बई से चल रहा था इलाज

बिधूना। नगर पंचायत बिधूना के पूर्व चेयरमैन, समाजसेवी व प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसाई आदर्श कुमार मिश्रा की धर्मपत्नी पूर्व चेयरमैन मनोज कुमारी मिश्रा उर्फ सीमा मिश्रा (55) का निधन हो गया है। वह पिछले लम्बे समय से कैंसर पीड़ित थीं। मुम्बई के नानावटी हॉस्पिटल से इलाज चल रहा था। श्रीमती मिश्रा के पति एक बार तो ससुर श्रीकांत मिश्र दो बार चेयरमैन रह चुके हैं।

जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले पूर्व चेयरमैन श्रीमती मिश्रा को दिक्कत होने पर उन्हें दिल्ली दिखाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद कैंसर होने का आशंका व्यक्त की। जिसके बाद उनके पति एवं पूर्व चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा उन्हें उपचार हेतु मुम्बई के नानावटी हॉस्पिटल ले गये थे। जहां पर लगातार उनका उपचार चल रहा था। आपरेशन व कीमों आदि के बाद बीच में वह बिधूना घर भी आयीं थीं। मगर तबियत बिगड़ने पर उन्हें फिर से मुम्बई ले जाया गया था। जहां पर उनकी हालत नियंत्रण से बाहर होने के बाद चिकित्सकों द्वारा हांथ खड़े कर दिए जाने पर उन्हें कानपुर लाया गया। कानपुर के प्रखर हॉस्पिटल में शनिवार सुबह 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद उनके शव को बिधूना लाया गया। जहां पर वनखंडेश्वर मंदिर के पास पैतृक खेतों पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दो पुत्र व एक है पुत्री-पूर्व चेयरमैन मनोज कुमारी मिश्रा के दो पुत्र शिवम मिश्रा व सिद्धांत मिश्रा हैं। जो अपने पिता के साथ सर्राफा व्यापार में सहयोग करते हैं। जबकि पुत्री डाक्टर स्वीकृति मिश्रा ने एमबीबीएस किया है। जो कि लाला लाजपत राय हॉस्पिटल कानपुर में पोस्ट है।

पूर्व चेयरमैन मनोज मिश्रा के निधन की सूचना आते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। देखते ही देखते पूर्व चेयरमैन को श्रद्धांजलि देने वालों की उनके आवास पर भीड़ जुट गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, व्यापारी नेता सतीश चन्द्र गोयल, यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी एडवोकेट, जिला बैंक इटावा के पूर्व निदेशक हरी चौबे, पूर्व चिकित्सक अधीक्षक डा. आई.डी. मिश्रा, राजू तिवारी, अनिल मिश्रा, मोनू भदौरिया, जिला बैंक इटावा के पूर्व प्रशासक वंटू राव दिवाकर, प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र दुबे, पूर्व प्रमुख गीतम सिंह, सभासद अशोक चौहान, सभासद प्रमोद यादव, सभासद नाजिम खान, सभासद अरविन्द यादव, सभासद प्रेम सिंह, सभासद सतीश प्रजापति, सभासद कप्तान सिंह, पू्र्व सभासद पुष्पेन्द्र यादव, पूर्व शिक्षक रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, दुर्गेश त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह सेंगर प्रधान, नीरज सिंह सेंगर प्रबंधक, भाकियू भानू के प्रवक्ता दीपक सिंह, नगर पंचायत के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

नगर के पांचवें चेयरमैन के रूप में ली थी शपथ- श्रीमती मिश्रा नगर पंचायत बिधूना की 31 जुलाई 2012 से 15 अगस्त 2017 तक अध्यक्ष रहीं थीं। वर्ष 2012 में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद श्रीमती मनोज मिश्रा चुनाव मैदान में उतरीं थीं। उन्होंने तत्कालीन विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता की पत्नी कल्पना गुप्ता को हराकर पांचवें चेयरमैन के रूप में शपथ ली‌ थी।

पति व‌ ससुर भी रह चुके चेयरमैन- स्व. मिश्रा के पति आदर्श कुमार मिश्रा 02 दिसम्बर 2000 से 02 दिसम्बर 2005 तक तीसरे चेयरमैन एवं उनके ससुर स्वर्गीय श्रीकांत मिश्र 26 नवम्बर 1988 से 18 जनवरी 1994 व 01 दिसम्बर 1995 से 02 दिसम्बर 2000 तक पहले व दूसरे चेयरमैन के रूप में पदारूण रह चुके हैं।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...