Breaking News

इंफ्रास्ट्रक्चर व कैपेसिटी बिल्डिंग


कभी भारत का जलमार्ग बहुत विकसित हुआ करता था। जिसने व्यापार व परिवहन को बहुत प्रोत्साहन दिया था। लेकिन पिछले कई दशकों से यह क्षेत्र उपेक्षित रहा। नरेंद्र मोदी सरकार ने इस ओर ध्यान दिया। संबंधित मंत्रालय में जल परिवहन को खासतौर पर जोड़ा गया। यह आज भी सबसे सस्ता परिवहन माना जाता है। प्रदूषण भी न्यूनतम रहता है। पिछले छह वर्षो में इसके दृष्टिगत अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में जल परिवहन सेवा का वर्चुअल शुभारम्भ किया। यह गुजरात के एक बड़े व्यापारिक केंद्र के साथ सौराष्ट्र की कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि सौराष्ट्र के किसानों और पशुपालकों को सब्जी, फल और दूध को सूरत पहुंचाने में ज्यादा आसानी होगी। आज गुजरात में समुद्री कारोबार से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेसिटी बिल्डिंग पर तेज़ी से काम चल रहा है। जैसे गुजरात मेरीटाइम क्लस्टर, गुजरात समुद्री विश्वविद्यालय,भावनगर में  सीएनजी टर्मिनल, ऐसी अनेक सुविधाएं गुजरात में तैयार हो रही है।

नरेंद्र मोदी ने सौराष्ट्र से जलमार्ग से जोड़ने वाले हजीरा घोघा रो पैक्स फेरी सर्विस का शुभारंभ किया। इस सेवा की शुरुआत के बाद घोघा और हजीरा के बीच सिर्फ नब्बे किलोमीटर ही रह जाएगी जो कि संड़क मार्ग से पौने चार सौ किलोमीटर की है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले जिस दूरी को कवर करने में करीब बारह घंटे का समय खर्च होता था, अब उस सफर में तीन से चार घंटे ही लगेंगे।पैक्स सेवा शुरु होने से,सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात, दोनों ही क्षेत्रों के लोगों का बरसों का सपना पूरा हुआ है है। घोघा दहेज के बीच फेरी सर्विस को भी जल्द फिर शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट के सामने प्रकृति से जुड़ी अनेक चुनौतियां हैं। उन्हें आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। समुद्री व्यापार कारोबार के लिए एक्सपर्ट तैयार के लिए गुजरात मेरीटाइम यूनिवर्सिटी बहुत बड़ा सेंटर है। आज यहां समुद्री कानून और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून की पढ़ाई से लेकर मैरीटाइम मैनेजमेंट,शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में एमबीए तक की सुविधा मौजूद है। सामान को देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ले जाने पर दूसरे देशों की अपेक्षा हमारे देश में आज भी ज्यादा खर्च होता है।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

सभी मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर कर्नाटक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं एनसीबीसी, भेजेगा समन

बंगलूरू :  कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए ओबीसी ...