Breaking News

उत्तर भारतीयों के एकमात्र सिरमौर, पूर्व महापौर आर आर सिंह का निधन

महाराष्ट्र। मुंबई में उत्तर भारतीयों के सिरमौर और एक मात्र उत्तर भारतीय पूर्व महापौर आर आर सिंह का गुरुवार, 10 फरवरी को लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया है। आरआर सिंह पिछले 6 महीनों से मुलुंड के लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे और अपनी बीमारी से संघर्ष कर रहे थे। सुबह 2.45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सिंह साहब अपने पीछे 5 बेटे, 2 बेटियों, नाती, पोतो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी राजनैतिक विरासत डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह संभाल रहे है। छोटे सुपुत्र महेंद्र सिंह ने मुखाग्नि प्रदान किया।

दूध का व्यवसाय से की थी मुम्बई में शुरुआत, फिर जुड़ गए कांग्रेस से

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में 1938 को जन्में आर आर सिंह ने नर्सरी तक की पढ़ाई की थी। बाद में 1954 में अपने भाई रामकृपाल सिंह के सानिध्य में मुंबई आ गए और उनके दूध के व्यवसाय से जुड़ गए। अपने व्यवसाय के साथ उन्होंने समाजसेवा भी की और कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को पत्र लिखा।
जिसके बाद आर आर सिंह कांग्रेस से जुड़ गए। मुंबई कांग्रेस में वे एक मात्र वरिष्ठ कांग्रेसी बचे हैं जिन्हें जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर अब तक के सभी राष्ट्रीय और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्षों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। वे लगातार 7 बार मुंबई मनपा चुनाव जीते। मुलुंड को सजाने संवारने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आर आर सिंह मुरली देवड़ा, गुरुदास कामत के समय से मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। गुरुदास कामत के इस्तीफे के बाद उन्हें मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी जी ने कमान सौंपी। उन्होंने हरदम पार्टी के हर आदेश का बखूबी पालन किया। उनके 80 वर्ष पूर्ण होने पर मुलुंड में आयोजित समारोह में शरद पवार जी स्वयं पधारे और मुक्त कंठ से उनके उपलब्धियों,कार्यों की प्रशंसा की।उनकी अंत्येष्टि मुलुंड मुक्ति धाम में किया गया। इस अवसर पर उनके हजारों समर्थक उपस्थित होकर नम आंखों से अपने नेता को बिदाई दी।

अंतिम-यात्रा में राजनीति, पत्रकारिता सहित समाजसेवी संगठन से जुड़े लोग हुए शामिल

उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर कांग्रेस नेताराष्ट्रीय सचिव आशीष दुआ, मुंबई कांग्रेस के भाई जगताप(अध्यक्ष),चरण सिंह सप्रा (कार्यकारी अध्यक्ष) उमाकांत अग्निहोत्री (महासचिव महाराष्ट्र कांग्रेस), मधु चव्हाण, गणेश कुमार यादव, शिवजी सिंह, जेनिथ डिसूजा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मुंबई कांग्रेस), गोविंद सिंह, प्राणिल नायर (उपाध्यक्ष), सुनील गंगवानी (महासचिव, मुंबई कांग्रेस), अब्राहम रॉय मणि, डॉ बाबूलाल सिंह, मोहन तिवारी, जय प्रकाश सिंह,भरतसिंह (प्रवक्ता, महाराष्ट्र ,सूरज सिंह ठाकुर,वैभव धनावडे,, बी के तिवारी (पूर्व नगरसेवक),विलास नालावड़े,भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह(पूर्व गृह राज्य मंत्री),राजहंस सिंह(विधायक), जयप्रकाश सिंह,समिता कांबले(नगरसेविका), केतन कोटक,डॉ मिलिंद शेजवाल,विनोद कांबली,शरद पटेल,मनीष तिवारी,पप्पु जोशी,राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता शिवाजी नालावडे,रविन्द्र पवार,मुबारक खान के अलावा समाजसेवियो, पत्रकारों  और राजनीति से जुड़े अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

Report- Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...