Breaking News

गोरखा समाज की महिलाओं का मनोज तिवारी को समर्थन, कहा- ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ और ‘उन्नति घोषणा पत्र’ से बेहद प्रभावित

लखनऊ। लखनऊ की पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में विभिन्न समाज के लोगो ने अभी से अपना खुला समर्थन देना जारी रखा है। इसी क्रम में आज भारतीय गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह थापा ने समाज की 4 दर्जन महिलाओं के साथ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय पहुँच कर अपना खुला समर्थन प्रत्याशी मनोज तिवारी को सौंपा। मनोज ने जनता से वादा किया है कि वे 24 घंटे तीसों दिन जनता जनार्दन की सेवा में मौजूद रहूँगा।

कार्यालय आयी महिलाओं ने स्पष्ट रूप में कहा है कि वह सब प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ और उन्नति घोषणा पत्र से बेहद प्रभावित हैं। इसी के चलते समाज के लोगो ने सर्वसम्मति से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को समर्थन देने का फैंसला लिया है। इस मौके पर समाज की संगीता थापा, उषा गिरी प्रतिमा प्रधान फूल माया राणा सुधा थापा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही।

35 लड़कियों की टीम ने महिलाओं को प्रियंका गांधी का सुनाया संदेश, बाँटे टी-शर्ट्स और कैप्स

दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ की प्रदेश कोऑर्डिनेटर्स अनामिका चौधरी( प्रभारी लखनऊ-बरेली मंडल) और मिशोरी बनर्जी (प्रभारी मुरादाबाद-सहारनपुर मंडल ) कि अगुवाई में 35 लड़कियों की केंद्रीय टीम ने घर-घर जाकर लड़कियों, छात्राओं और महिलाओं को लेकर प्रियंका गांधी का संदेश सुनाया। इस दौरान, टीम ने अपना कांग्रेस का ‘थीम सांग’ के साथ कैप्स, टी शर्ट्स, कैलेंडर्स, स्टीकर्स, बैज, रिस्ट बैंड और घोषणापत्र की कापी को वितरित किया।

यह टीम आज रविन्द्र पल्ली ड्न्डइया बाजार, महानगर, रहीम नगर, खुर्रमनगर इत्यादि में सघन रूप से प्रचार पर निकली। इससे पहले सुबह पूर्वी विधान सभा की 10 10 की बीस टोली अलग अलग मोहल्लों में मनोज तिवारी के पक्ष में  घर घर जाकर वोट और समर्थन मांगा। इस दौरान टीम के लोगो के कांग्रेस के घोषणापत्र के मूल बिंदुओं को लोगो को बताया।

मनोज तिवारी ने शिया धर्मगुरु कल्बे-जव्वाद लिया हालचाल

वही आज शाम को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद के स्वास्थ्य का हालचाल लेने उनके आवास पर पहुँचे। और उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अमराई गाँव से आगे जरहरा मुंशी पुलिया दयानंद इंटर कालेज आदि क्षेत्रों में अपने समर्थकों के साथ सघन दौरा कर क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगा और वोट देने की अपील की।

Report- Anshul Gaurav 

About reporter

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...