Breaking News

पूर्व मंत्री रामदेव यादव और जिलाध्यक्ष सुबोध नागर का निधन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के पूर्व मंत्री रामदेव यादव (73 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी, हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है। सुबोध नागर (45 वर्ष) की गिनती जमीनी नेताओं में थी। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

रिपोर्ट-दयाशंकर चौधरी

About reporter

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...