Breaking News

सपा के पूर्व सांसद भाजपा में शामिल, पार्टी मुख्यालय पर बेटे सहित भाजपा का दामन थामा

सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रवि त्यागी भी भाजपा में शामिल हुए

इटावा/औरैया। लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने भाजपा मुख्यालय के जॉइनिंग कार्यालय में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सानिध्य में अपने पुत्र कमलेश कठेरिया के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ औरैया से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा से प्रत्याशी रहे रवि त्यागी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

प्रेमदास कठेरिया समाजवादी पार्टी से सन 1996 में ब्लॉक प्रमुख, सन 2000 से लेकर 2005 तक अध्यक्ष जिला पंचायत इटावा, 2005 में सदस्य जिला पंचायत, 2009 से 2014 तक 15वीं लोकसभा के सदस्य और कृषि समिति के सदस्य भी रहे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीक माने जाते रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया को गिना जाता रहा है। सपा ने उनके पुत्र कमलेश कठेरिया को समाजवादी पार्टी ने भरथना विधानसभा से टिकट दिया। वहीं उनकी पत्नी विनेश कठेरिया को इटावा के महेवा ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख भी बनवाया था।

👉  सहारनपुर में आज चुनावी शंखनाद करेंगे PM मोदी, सुबह साढ़े 10 बजे आएंगे; साथ होंगे CM योगी और RLD प्रमुख

शंभू दयाल दोहरे भी शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी और शिवपाल सिंह यादव की पूर्व पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव में टिकट पा चुके शंभू दयाल दोहरे भी भाजपा में शामिल हो गए। औरैया से सपा जिला पंचायत सदस्य रवि त्यागी भी हुए शामिल। रवि त्यागी सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी रहे हैं।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन 

About reporter

Check Also

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ आंकी गई कीमत

Lucknow। मंडलायुक्त और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...