Breaking News

घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने के चार शानदार तरीके, खुशियों में लगेंगे चार चांद

साल भर क्रिसमस का इंतजार लोगों को रहता है और फिर जाकर हर साल 25 दिसंबर को ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है। दुनिया भर में ईसाई धर्म के लोग इस त्योहार को मुख्य रूप से मनाते हैं। वहीं, अब बाकी लोग भी इस त्योहार को मना रहे हैं। इस दिन लोग चर्च जाते हैं, तो वहीं लोग इस दिन छुट्टी होने के कारण परिवार, पार्टनर या दोस्तों संग घूमने भी जाते हैं। पर अगर आप इस क्रिसमस को अपने घर पर सेलिब्रेट करना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आप कुछ तरीकों से और भी मजेदार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर आप क्रिसमस का त्योहार किन तरीकों से मना सकते हैं, जिससे आपकी खुशियों में चार चांद लग जाए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…
इन तरीकों से बना सकते हैं क्रिसमस को खास:-

थीम वाली सजावट
आप क्रिसमस के लिए घर सजा रहे हैं, तो कोई थीम प्लान कर सकते हैं। घर को एक जैसी लाइटिंग, एक जैसे फूलों से सजा सकते हैं आदि। ऐसा करके आप घर पर खास तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

क्रिसमस ट्री को लाइट से सजा सकते हैं
क्रिसमस के दिन लोग घर पर क्रिसमस ट्री लाते हैं और फिर इसे सजाते हैं। आप इस पर रिबन, छोटे छोटे मैसेज नोट, तस्वीरें आदि लगा सकते हैं। इसके अलावा आप ट्री को लाइटिंग से सजा सकते हैं। इससे आपके घर की रौनक देखते ही बनेगी।

सांता क्लॉज बन सकते हैं
आप क्रिसमस के दिन को बच्चों के लिए खास बनाना चाहते हैं, तो घर का कोई भी सदस्य बच्चों के लिए सांता क्लॉज बन सकता है। इसके बाद बच्चों को गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा घर के सदस्य सांता की ड्रेस पहन सकते हैं।

हाउस पार्टी रख सकते हैं
क्रिसमस के दिन चर्च जाएं और घर पर आप पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस हाउस पार्टी में आप अपने रिश्तेदारों, करीबियों और पड़ोसियों को बुला सकते हैं। इससे आपका ये दिन यादगार बन सकता है।

About News Desk (P)

Check Also

गरबा नाइट में नहीं पहननी घाघरा-चोली तो पहनें ऐसे इंडो वेस्टर्न आउटफिट

कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में लोगों ने इसकी ...