Breaking News

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अविवि में एनसीसी कैडेटों द्वारा चला धन संग्रह अभियान

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अविवि में एनसीसी कैडेटों द्वारा चला धन संग्रह अभियान

• आज जाबांज सेनाओं के प्रति सम्मान देने का दिन- प्रो प्रतिभा गोयल

• एनसीसी कैडेटों ने कुलपति को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाकर किया धन संग्रह

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शनिवार को 10/65 बटालियन के कैडेट्स द्वारा धन संग्रह अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने दान पेटिका में दानस्वरूप धन प्रदान कर अभियान का शुभारंभ किया। इससे पहले कैडेट्स द्वारा कुलपति को झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया गया।

हमारा राष्ट्र और धर्म सुरक्षित है तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे- योगी

कुलपति प्रो गोयल ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का दिन जाबांज सेनाओं के प्रति सम्मान देने का दिन है। देश की सेना शौर्य एवं बलिदान के लिए जानी जाती है। यह भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान के प्रति कृतज्ञता को प्रदर्शित करता है। इसमे सभी को शत प्रतिशत योगदान करना चाहिए। जिससे उन शहीद परिवारों को मदद मिल सके।

कंपनी कमांडर प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सेना झंडा दिवस धन संग्रह अभियान 7 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ है। भारतीय सेवा के पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित वर्ष 1949 से 7 दिसंबर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह का उद्देश्य युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग सेना में कार्यरत सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए किया जाना है।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अविवि में एनसीसी कैडेटों द्वारा चला धन संग्रह अभियान

इस अभियान में एनसीसी कैडेटों ने मुख्य नियंता प्रो एसएस मिश्रा, प्रो केके वर्मा, प्रो सिद्धार्थ शुक्ला, डाॅ अनिल यादव, डॉ विनोद चैधरी, इंजीनियर आरके सिंह, आशीष मिश्र, शांभवी शुक्ला सहित परिसर के शिक्षकों को सेना झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया। इस अभियान में छात्र प्रतिनिधि ज्ञान चैधरी, सीनियर अंडर ऑफिसर प्रसिद्ध यादव, रिद्धि सिंह, हिमांशु तिवारी, अनुराग यादव ,आदित्य पटेल, शिवम मिश्रा, रोशनी पासवान, लक्ष्मी सहित अन्य शामिल रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

PAC पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा का हुआ सौंदर्यीकरण, महापौर सुषमा खर्कवाल ने की पहल

लखनऊ। हिंद नगर वार्ड (Hind Nagar Ward) के सेक्टर D स्थित PAC पार्क में भारत ...