Breaking News

भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया G20 रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ सरोजनी नगर विधान सभा के अर्न्तर्गत तेलीबाग बहुलदेव बिहार में भाजपा (महिला मोर्चा) अवध क्षेत्र की सह मीडिया प्रभारी डॉ रीना उपध्याय द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तथा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में G20 रंगोली बनायी गयी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि हमारे लिए यह गर्व कि बात कि भारत G20 जैसे महाशक्तियों वाले समूह की अध्यक्षता कर रहा है। आज समस्त विश्व भरत की ओर देख रहा है। शीघ्र ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। G20 की 200 बैठक हमारे देश के 50 शहरों में की जायेगी।

महिला मोर्चा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक मण्डल में किया जा रहा है। पार्क, चौराहे तथा सांस्कृतिक धरोहरों सम्मुख रंगोली बनाकर जन जन कें तक यह संदेश पहुँचाकर उनको गर्व की अनुभूति कराना ही हमारा परम उद्देश्य है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ रीना उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केके सिंह ‘कृष्णा’ (पत्रकार) प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोजनी नगर मंडल की उपाध्यक्ष सरला सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य बबिता सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता कंचन पांडे, आरती भास्कर, सुनीता आदि ने अपना योगदान प्रदान किया।

About Samar Saleel

Check Also

भाषा विवि में निकाला गया कैंडल मार्च

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) लखनऊ में पहलगांव (Pahalgaon) में मारे ...