Breaking News

अयोध्या में गंगा दशहरा

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

अयोध्या जी में गंगा दशहरा प्रति वर्ष मनाया जाता है। इस दिन विधि विधान से सरयू जी की आरती की जाती है। गंगा मैया का स्मरण करते हुए पूजन किया जाता है। किंतु इस बार का गंगा दशहरा अपने में विशिष्ट था। कुछ दिन पहले तक माना जा रहा था कि लॉक डाउन के कारण अयोध्या के लोगों को घर में रहकर ही पूजा अर्चना करनी होगी। किंतु इधर दो महत्वपूर्ण कार्य हुए।

पहला यह कि छब्बीस मई को श्री राम मंदिर का विधिवत निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान खुदाई में हिन्दू धर्म के प्रतीक उपलब्ध हो रहे है। ऐसे में यदि किसी को अब भी कोई भ्रम रहा होगा, उसका भी निवारण हो गया। इस तथ्य ने गंगा दशहरा का उत्साह बढा दिया।

दूसरा कारण यह कि इधर लॉक डाउन में ढील दी गई। अनलॉक का पहला चरण शुरू हो गया। इसलिए नियमों का पालन करते हुए सरयू तट पर गंगा दशहरा पूजा का अवसर भी मिला। अयोध्या के लिए यह स्मरणीय अवसर था।

About Samar Saleel

Check Also

बाराबंकी स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश ...