Breaking News

कोरोना महामारी के निवारण हेतु गायत्री परिवार का यज्ञ अभियान, 11000 परिवारों में हुआ यज्ञ

सुलतानपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे गृहे-गृहे गायत्री अभियान के तहत रविवार को पूरे देश में कोरोना महामारी के निवारण हेतु महायज्ञ किया गया। इसी क्रम में जनपद सुल्तानपुर में भी गायत्री परिवार द्वारा 11000 घरों में कोरोना महामारी के निवारण हेतु यज्ञ किया गया। अनेक लोगो ने यज्ञ एवं दीपयज्ञ के माध्यम से कोरोना आपदा से निवारण की कामना किया गया।

जनपद सुलतानपुर के अनेक गांवो एवं नगर में भी गायत्री महायज्ञ एवं उपासना का क्रम सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार की सुल्तानपुर शाखा द्वारा लगातार सेवा कार्य भी जारी है। लॉक डाउन के प्रथम दिन से ही लगातार स्टेशन, जिला अस्पताल अन्य स्थानों पर भोजन वितरण का कार्य गायत्री परिवार द्वारा अनवरत चल रहा है। लगभग प्रतिदिन 1000 लोगो को भोजन गायत्री परिवार द्वारा कराया जाता है।

रिपोर्ट-संतोष पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

जन शिक्षण संस्थान ने रेलवे सुरक्षा बल की महिलाओं को बनाया हुनरमंद

कौशल विकास से महिलाएं विकसित भारत में निभाएंगी सशक्त भूमिका- शरत चंद्र पाढ़ी लखनऊ,(दया शंकर ...