Breaking News

त्वचा के दाग धब्बों से छुटकारा दिलाएगा नींबू का रस, बस इस तरह करे इसका प्रयोग

मुहांसों की समस्या आज एक बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। चाहे लड़का हो या लड़की आज हर कोई इस समस्या से पीड़ित है। यह समस्या मुख्य रूप से तैलीय पदार्थ का सेवन करने, खराब लाइफस्टाइल को अपनाने के कारण होती है। मुहांसों के कारण चेहरे पर होने वाले दाग न सिर्फ दिखने में बुरे नज़र आते हैं बल्कि पूरे आत्मविश्वास को भी कम कर देते हैं। इससे बचने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर आप भी त्वचा के दाग धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन चीज़ों को अवश्य प्रयोग में लें –

एलोवेरा है लाभदायक

दाग-धब्बों से निजात दिलाने का एलोवेरा बेहद कारगर नुस्खा है। यह त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। इससे स्किन भी मुलायम बनती है।

नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। यह एसिड जलन से निजात दिलाता है और दाग के निशान को भी मिटाता है। नींबू के रस में शहद मिलाकर लगाने से दागों से छुटकारा पाया जा सकता है।

सन्सक्रीम है फायदेमंद

क्या आप रोजाना धूप का सामना करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए सन्सक्रीम को प्रयोग में लेना बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह धूप से बचाव करने के साथ-साथ त्वचा पर होने वाले पिंपल्स के दागों से भी छुटकारा दिलाता है। इसे अवश्य प्रयोग में लें।

नारियल तेल लें उपयोग में

नारियल तेल स्किन के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई पाया जाता है जिससे स्किन पर निखार आता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-मायक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। रात्रि में इसे दाग पर लगाकर सोएं और फिर सुबह उठकर धो लें। फर्क नज़र आएगा।

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...