Breaking News

दुर्गा पूजा और रामलीला से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनेगा अलग कंट्रोल रूम: गिरीशपति त्रिपाठी

अयोध्या। आगामी दुर्गा पूजा एवं रामलीला का पर्व बहुत ही सुंदर,भव्य और व्यवस्थित ढंग से मनाया जाएगा। मैं स्वयं नगर निगम के अधिकारी तथा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा एवं रामलीला स्थलों का निरीक्षण करके सभी समस्याओं को समय रहते निस्तारित करना सुनिश्चित करूंगा। दुर्गा पूजा तथा रामलीला से संबंधित समस्याओं के लिए एक अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यह उद्गार महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के हैं, जो नगर निगम में आगामी दुर्गा पूजा एवं रामलीला की तैयारी से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

दुर्गा पूजा एवं रामलीला से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण लिए एक अलग से बनेगा कंट्रोल रूम: गिरीशपति त्रिपाठी

सर्वप्रथम भगवान श्री राम, मां भगवती और केंद्रीय समिति के संस्थापक स्वर्गीय श्री भगवान जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्वलन करके बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त विशाल सिंह ने स्वच्छ एवं सुंदर पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पूजा स्थल के भंडारा वाले स्थान पर कूड़ादान उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर निगम इस पर्व को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इससे पूर्व केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर निगम के समक्ष दुर्गा पूजा एवं रामलीला से संबंधित समस्याओं को रखते हुए कहा की शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से दुर्गा पूजा एवं रामलीला के आयोजन में बहुत सारी समस्याएं हैं जिनका निदान किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है।

👉दुनिया के इन देशों पर पिंक आई का खतरा, सतर्क रहने की दी गई सलाह

श्री जायसवाल ने मांग किया कि क्षतिग्रस्त सड़कों को समय रहते ठीक किया जाए, खराब लाइटों को भी तुरंत सही किए जाने की आवश्यकता है। जहां पर पत्थर टूट गए हैं उन्हें भी अविलंब बदला जाना चाहिए जिससे नगर के इस सबसे बड़े पर्व के दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा नगर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने पाए। दुर्गा पूजा तथा रामलीला में प्रदान किए जाने वाले सभी परंपरागत व्यवस्थाओं के साथ-साथ पूरे नगर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी प्रमुख इमारतें तथा पार्कों में बिजली की झालर से सजावट की जाए।

दुर्गा पूजा एवं रामलीला से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण लिए एक अलग से बनेगा कंट्रोल रूम: गिरीशपति त्रिपाठी

उन्होंने पूर्व की तरह सभी भंडारा स्थलों को निशुल्क पानी टैंकर दिए जाने की भी मांग रखी तथा जल भराव और जल निकासी की समस्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल ने जिला प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि जनपद के सबसे बड़े त्यौहार को सकुशल संपन्न करना पुलिस विभाग के साथ-साथ जनता की भी जिम्मेदारी है सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो निश्चित ही पूर्व के वर्षों से भी भव्य ढंग से इस बार दुर्गा पूजा एवं रामलीला का पर्व संपन्न होगा।

बैठक का संचालन केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल ने किया। बैठक में केंद्रीय समिति के जोनल प्रमुख राजेश गौड़, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, चंदन गुप्ता, बजरंगी साहू पवन निषाद, अमित कनौजिया, रोहिताश चंद्र राजू तथा राजू जायसवाल ने अपने-अपने जोन से संबंधित समस्याओं से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक को केंद्रीय समिति के प्रेमनाथ राय, जेएन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, महिला शक्ति वाहिनी की रीना द्विवेदी, रामलीला समिति के सिद्धार्थ महान, पाटनदीन गुप्ता तथा अशोक गुप्ता ने भी संबोधित किया।

👉डेंगू बुखार में Paracetamol लेने की न करें गलती, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?

बैठक में प्रमुख रूप से नगर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार दूबे, सी ओ सिटी शैलेंद्र सिंह,उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, पार्षद अनिल सिंह, सोमू यादव, किशन मौर्य, अभय श्रीवास्तव, राम भवन यादव, रामानुज दास, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, सूर्या त्रिपाठी सहित तमाम पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला,सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला,जोनल अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जलकल अभियंता अनूप सिंह,सहायक अभियंता सिविल आर पी यादव के साथ केंद्रीय समिति के संरक्षक राजेंद्र सिंह, उग्रसेन मिश्र, महिला शक्ति वाहिनी की शकुंतला गौतम, कंचन दुबे, काजल पाठक के साथ केंद्रीय समिति के सुप्रीत कपूर, डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह, सुनील मौर्य,अजय विश्वकर्मा,जनार्दन पांडे, संजय श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा, अश्वनी प्रताप सिंह के साथ ही दुर्गा पूजा एवं रामलीला समितियां के तमाम पदाधिकारी और नगर निगम के तमाम अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...