Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल आगामी 7 फरवरी को करेगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

लखनऊ। 5 फरवरी को सरकार ने यदि गन्ना किसानों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया तो 7 फरवरी को बड़ा आंदोलन होगा, यह घोषणा आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा लगातार किसान सन्देश अभियान चलाकर उप्र सरकार को किसान सन्देश पत्र भेजकर गन्ना के लाभकारी मूल्य की घोषणा कराने की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री द्वारा कोई घोषणा नहीं की गयी।


राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रदेश में पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना मूल्य घोषित कराने, आवारा पशुओं से किसानों को हो रही समस्या का समाधान करने व गन्ने का ब्याज सहित भुगतान करने की मांग को लेकर किसान सन्देश अभियान के तहत जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि किसान संदेश अभियान में अब तक प्रदेश के किसान और रालोद कार्यकर्ता 2 लाख से अधिक किसान संदेश पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं लेकिन कुंभकरण की नींद में सो रहे प्रदेश के मुखिया पर कोई असर नहीं पड़ा है।

सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म: सीएम योगी के बयान पर सियासी बवाल, नाराज क्यों है विपक्ष!

प्रदेश सरकार की हठधर्मिता और किसान विरोधी नीतियों से तंग आकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता और किसानों ने आज 31 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर 3 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आगाह करते हुए कहा है कि यदि 5 फरवरी तक किसानों की तीनों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता और किसान आगामी 7 फरवरी को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...