Breaking News

अतिवृष्टि को दैवीय आपदा घोषित करें सरकार- मनजीत सिंह

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लगातार अतिवृष्टि से किसानों की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। प्रदेश के कई जनपद बाढ़ की चपेट में आ गए हैं प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त जनपदों में बचाव और राहत कार्य में शिथिलता बरती जा रही है।

सरकार को इस आपदा से निपटने के लिए गंभीर होना चाहिए। जलभराव वाले स्थानों में जन सामान्य को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए। बाढ़ के साथ-साथ मौसमी बीमारियां भी जोरों पर हैं, जिला चिकित्सालय में भारी भीड़ देखी जा रही है। इस परिस्थिति में लोगों को आवश्यक उपचार मिले इस पर भी सरकार संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें।

श्री सिंह ने किसानों का दुख बयां करते हुये कहा कि फसल बर्बादी का दुख बाराबंकी की तहसील हैदरगढ़ का एक किसान सहन नहीं कर पाया और आत्महत्या करने पर विवश हो गया। पशु तो पहले ही व्यापक बीमारियों से जूझ रहे हैं वर्तमान समय में बाढ़ की वजह से टीकाकरण कराया जाना आवश्यक हो गया है। गन्ना किसानों की फसल पर अतिवृष्टि का व्यापक असर हुआ है तथा दलहनी व तिलहनी फसलें भी नष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी की पूरी धान की फसल चौपट हो गयी है। जिससे धान के किसानों की कमर टूट गयी।

रालोद ने सरकार से मांग की है कि इसे दैवीय आपदा घोषित करते हुए किसानों की क्षतिग्रस्त हुई फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही असमय काल के गाल में समाये बाराबंकी के किसान के सभी कर्जो को माफ करते हुये उनके परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा के रूप में दिये जाये।

About Samar Saleel

Check Also

राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन

लखनऊ:  दो लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर के हटने के ...