Breaking News

कर्नाटक में 1200 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा बनाएगी सरकार

भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा कर्नाटक में स्थापित की जाएगी। इसकी ऊंचाई 215 मीटर होगी। यह प्रतिमा 1200 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी।

हनुमत जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गोविंद आनंद सरस्वती ने आज अयोध्या में यह घोषणा की. स्वामी सरस्वती, राम जन्मभूमि के पूर्व मुख्य पुजारी, स्वामी सतेंद्र दास से मिलने आए थे।

उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की मूर्ति दुनिया भर में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी और उनका जन्म स्थान पंपापुर किष्किंधा (कर्नाटक में बेल्लारी जिला) में बनाया जाएगा। स्वामी सरस्वती ने कहा कि इस प्रतिमा के लिए धन राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। उन्होंने राम जन्मभूमि के लिए 80 फीट के रथ का भी वादा किया जो अगले दो वर्षों में 2 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...