Breaking News

राज्यपाल की मैनपुरी यात्रा

 डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपोषण व फिट इंडिया अभियान का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य स्वस्थ्य जीवन के लिए आमजन को जागरूक बनाना है। इन अभियानों के अंतर्गत अनेक कार्य योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। इस समय सुपोषण माह के अंतर्गत भी आयोजन किये जा रहे है। इसमें स्वास्थ्य वर्धक खाद्य सामग्री का सेवा,योग व आयुर्वेद का महत्व है। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को इन सबके प्रति जागरूक करती है। आयुर्वेद में औषधीय पौधों का उपयोग होता है। कोरोना काल में दुनिया ने इस तथ्य को स्वीकार किया है।

आनन्दी बेन पटेल ने एक कृषि केंद्र में औषधीय पौधों को विकसित विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन पौधों का प्रयोग कोरोना जैसी घातक बीमारियों के विरुद्ध शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में किया जा सकता है। आनंदीबेन पटेल ने मैनपुरी भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर लो टन्नल पॉली हाउस,पोषक वाटिका, नेटशेड हाउस,वर्मी कम्पोस्ट,नेडफ हाउस, एजोला यूनिट, मेडिशनल यूनिट तथा ऑर्गेनिक यूनिट सहित सभी आठ यूनिट्स का निरीक्षण किया।

बागवानी वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने राज्यपाल को केंद्र पर संचालित सभी यूनिट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि मेडिशनल यूनिट में केंद्र पर आठ प्रकार की तुलसी तथा अजोला यूनिट में धान के खेत तथा पशुओं के चारे में मिलाया जाने वाला पोषक उत्पाद उपलब्ध है। आनन्दी बेन को पोषक वाटिका में होने वाले किचेन उत्पादों और उनके जन उपयोग से अवगत कराया गया। उन्होंने विज्ञान केंद्र पर महिला कृषकों तथा नयी तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ाने वाले प्रगतिशील किसानों से भेंट की। उनकी खेती तथा कृषि उत्पादों के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की।

आनंदीबेन पटेल ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित छह समूह की महिलाओं को उनतालीस लाख रु.के ऋण स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए। कहा कि आज प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाएं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। राज्यपाल आंगनवाड़ी केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुई। छह वर्ष तक के बच्चों, बालिकाओं जननी और धात्री महिलाओं को उचित पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी गांव के समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी रहती है, इसलिए उसे उचित पोषण और इसकी आवश्यकता की जानकारी होती है। जिसे बताकर वो लोगों को पोषण के प्रति जागरूक कर सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने पन्द्रह आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों के उपयोगार्थ फर्नीचर एवं खिलौनों तथा अन्य सामग्री का वितरण भी किया। वह मैनपुरी के नुमाइश पंडाल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुईं। समारोह में बहत्तर नवविवाहित दम्पतियों को सुखद एवं स्वस्थ वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

About Samar Saleel

Check Also

खुन खुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में AdMad का आयोजन

लखनऊ। आज खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में ...