Breaking News

ओडीओपी कारीगरों को प्रोत्साहन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फर्रूखाबाद के भोलेपुर स्थित लतेर होम का भ्रमण किया। उन्होंने लतेर होम में प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत प्रदर्शित जरदोजी,ब्लॉक प्रिंटिंग तथा अन्य स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया तथा इस कार्य में लगे कारीगरों एवं उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ऋण के चेक भी प्रदान किए। उन्होंने फतेहगढ़ में फॉर्मर  प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के किसानो,स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों तथा क्षय रोग ग्रस्त बच्चों के पोषण और चिकित्सा की देखरेख हेतु गोद लेने वाले गैर सरकारी संगठनों से भी भेंट की। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि की दिशा में चलाई जा रही योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,एफपीओ आदि लाभकारी है।

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों का अवलोकन कर उनके उत्पादों की जानकारी ली तथा उद्योग को बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने क्षय रोग ग्रस्त बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का स्वस्थ्य और निरोग बचपन हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा की जो भी समर्थ लोग हैं वे बच्चों के उचित पोषण और चिकित्सा हेतु देखरेख के लिए अवश्य आगे आकर कार्य करें।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...