Breaking News

पेड़ में बांधकर विवाहिता के मुंह पर पोती कालिख, बाल भी काटे, कई हिरासत में

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत में ग्रामीणों ने गजब फरमान सुनाया। गांव के लड़के से प्रेम प्रसंग पर आपत्ति करते हुए ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर दोनों के मुंह पर कालिख पोतने और बाल काटने का फरमान जारी कर दिया। प्रेमी तो मौका पाकर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। उसके मुंह रप कालिख पोत दी और बाल भी काट दिया। ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भागे प्रेमी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। कई गांवों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पंचायत में शामिल दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां पर एक महिला को तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 12 साल का है, दो बेटियां छोटी हैं। महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। आरोप है कि महिला का प्रेम प्रपंच गांव के ही एक युवक से चल रहा है। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति की, लेकिन युवक का महिला के घर आना जाना बंद नहीं हुआ। गांव का माहौल खराब न हो इस को लेकर लोगों ने इस तरह के प्रेम प्रपंच पर रोक लगाने की बात कही, लेकिन दोनों के बीच संबंध जारी रहा। इस को लेकर कई बार पहले भी पंचायत हो चुकी थी।

रविवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। दोनों के प्रेम प्रपंच को गांव के मान सम्मान से जोड़ते हुए दोनों को दंडित करने का फरमान सुनाया गया। पेड़ से बांधकर दोनों के मुंह पर कालिख पोतने और उनके बाल काटने का निर्णय लिया गया। यह सुनकर पंचायत में मौजूद प्रेमी ग्रामीणों के चंगुल से भाग निकला। ग्रामीणों ने विवाहिता को पकड़ लिया और बगीचे में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी गई और बाल भी काट दिया।

About News Desk (P)

Check Also

अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें ...