कानपुर। जीआरपी जवानों की अवैध वसूली के कारनामे सामने आते रहे हैं। राजधानी से सटे कानपुर, बाराबंकी, सीतापुर में आये दिन ऐसी वसूली के मामले आते रहते हैं। दरअसल कानपुर भीमसेन स्टेशन के किनारे फौजी की बहू जो आज गुटका बेचकर अपना परिवार चला रही है। जिस पर जीआरपी जवानों वसूली न दे पाने से सितम ढहाने में लगी है। महिला ने नाम न लिखे जाने की शर्त पर आरोप लगाते हुए बताया कि भीमसेन स्टेशन पर तैनात एसओ और उसके हमराही रामकिशोर भदौरिया उससे पैसों की वसूली करते है। उसने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह वसूली का कारनामा किया जा रहा है। लेकिन महिला के विकलांग लड़के के बीमार होने के बाद पैसे न दे पाने के कारण जीआरपी पुलिस ने महिला को गालियां देते हुए मारा पीटा। इसके बाद महिला को जेल में बंद करने की धमकी भी दी गई।
डीजीपी कार्यालय से मिली दुत्कार
पीड़ित महिला ने कहा कि उसे डीजीपी और एसएसपी कार्यालय से भगा दिया गया। महिला ने बताया कि वह इस उम्मीद से लखनऊ आई थी कि उसकी समस्या का समाधान हो जायेगा। लेकिन उसे उच्चाधिकारियों से मिलने ही नहीं दिया गया। इसलिए वह अपनी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचा ही नहीं सकी। यह कोई पहली घटना नहीं जब ऐसा हुआ हो। इस तरह की घटनाएं आम बात हैं। जब पीड़ितों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचने ही नहीं दिया जाता है और अगर पहुंच गये तो उनकी अनदेखी हो जाती है। पीड़ित महिला ने बताया कि उस पर अब पुलिस धमकी देते हुए फर्जी मुकदमें में फंसाने के लिए कह रही है। जिससे उसके परिवार ने अब भीमसेन स्टेशन की ओर जाना छोड़ दिया है। उसका परिवार भुखमरी की कगार पर है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने बताया कि उसने राज्य महिला आयोग में शिकायती पत्र सौंपकर गुहार लगााई है।
Tags army Barabanki Bhimsen Station BJP Complaint Letter DGP Office Disabled Boys Drug GRP Police High Powers illegal recovery Insult kanpur Lucknow PETA Prison Injury Ram Kishore Bhadauriya sitapur SO SSP Office State Women Commission threat Victim Women Women's Respect
Check Also
अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, समलैंगिक संबंध बनाकर करते थे लूट, ऐसे बनाते थे शिकार
कोटद्वार: एक एप की मदद से लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाकर लूटपाट करने वाले ...