
लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने सादगी सेवा और दर्शन पूजन के साथ अपना जन्म दिन मनाया। वह सुबह अनेक मंदिरों व गुरुद्वारे में गई। अनाथ बच्चों के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया। संयुक्ता भाटिया ने जन्मदिन के अवसर पर हनुमान सेतु मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद वह मनकामेश्वर मंदिर पहुंची।महंत दिव्यागिरी ने जन्मदिन की बधाई दी और पूजा अर्चना करवा भोलेनाथ का आशीर्वाद दिलवाया।
उनके स्वास्थ और लंबी उम्र की कामना की। महंत दिव्यागिरि ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि भोलेनाथ आपको स्वस्थ निरोगी रखें और आप इसी तरह लखनऊ वासियों की सेवा करती रहें।
वह गुरुद्वारे के कीर्तन में भी सहभागी हुई। संयुक्ता भाटिया ने जन्मदिन के अवसर पर लीलावती मुंशी निराश्रित बालगृह,निकट अग्रवाल कालेज मोतीनगर में निराश्रित बच्चों संग मनाया। महापौर ने उन्हें मिष्ठान एवं मिठाई, चॉकलेट एवं खाद्य पदार्थ का वितरण किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं, माननीय पार्षदों,अधिकारियो और जनता ने जन्मदिन की आवास पर बधाई दी। इसके अलावा जन्मदिन पर महापौर संयुक्ता भाटिया जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए अक्षय पात्र के सहयोग से महापौर अनुसूइया रसोई का शुभारंभ किया।
इसमें महापौर के जन्मदिन के बाद से एक माह तक महीने निशुल्क मिलेगा एक समय का भोजन। इसके बाद दस रुपये में भरेपट गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।