Breaking News

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला ने हार को देखते हुए दिया इस्तीफा

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के रूझान में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं देख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। जिस पर पार्टी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

गौरतलब है कि सभी 90 सीटों के रूझान आ चुके हैं और किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां सत्तारूढ़ दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। रूझानों में टोहाना सीट से उम्मीदवार बराला जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली से 25,090 मतों से पीछे चल रहे हैं।

टोहाना में हार के अंदेशे से बराला मतगणना के बीच में ही मतदान केंद्र छोड़कर चले गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बराला ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मतदान से पहले हरियाणा में 75 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। यही रूझान कायम रहते हैं तो जजपा किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

खरगापुर में सीवर की समस्या से जल्द मिलेगी राहत, महापौर ने दिए निर्देश

लखनऊ। खरगापुर (khargapur) में सीवर (Sewer) की बढ़ती समस्या (Problem) से स्थानीय लोगों के लिए ...