Breaking News

देश के विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए बालिकाओं का स्वस्थ तन और मन जरूरी: डॉ लीना मिश्र

• घर से राष्ट्र तक संभालने की जिम्मेदारी बालिकाओं की, इसलिए उनका तन और मन स्वस्थ रहना जरूरी : डॉ लीना मिश्र

• बालिका विद्यालय में पोषक सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन।

लखनऊ। जब बालिकाओं का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तभी वह मानसिक रूप से भी स्वस्थ होंगी। और जब वे स्वस्थ तन और मन की स्वामिनी होंगी तब देश के विकास में पूर्ण मनोयोग, ऊर्जा, उत्साह और पूर्ण क्षमता से अपना महत्त्वपूर्ण अवदान दे पाएंगी। इन दोनों उद्देश्यों को ध्यान में रखकर बालिका विद्यालय में आज दो कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पहला तो छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य से संबंधित था जिसका आयोजन पराकाष्ठा फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया।

देश के विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए बालिकाओं का स्वस्थ तन और मन जरूरी: डॉ लीना मिश्र

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने फाउंडेशन की को ऑर्डिनेटर कविता एवं सदस्यों कल्पना त्रिवेदी एवं श्रेया शुक्ला का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया। तत्पश्चात कविता सिंह ने छात्राओं के साथ अच्छी खानपान की आदतों, पौष्टिक भोजन और उसके महत्व के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा छात्राओं का वजन और उनकी हाइट की भी नाप ली। इसके साथ ही विद्यालय की 50 छात्राओं को दलिया के पैकेट विस्तृत किए गए।

देश के विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए बालिकाओं का स्वस्थ तन और मन जरूरी: डॉ लीना मिश्र

पराकाष्ठा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य अच्छी भोजन संबंधी आदतों के बारे में जागरूकता तथा गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, कैंसर, हृदय आघात तथा उससे बचाव की जानकारी देना है। इस कार्यक्रम में शालिनी श्रीवास्तव, पूनम यादव, ऋचा अवस्थी, अनीता श्रीवास्तव तथा मंजुला यादव उपस्थित थे। इन सभी के सहयोग से छात्राओं को दलिया के पैकेट वितरित किए गए और उसकी पौष्टिकता के बारे में समझाया गया।

👉मिर्जापुर के स्कूली बच्चों ने देखी पानी को पीने लायक बनाने की प्रक्रिया

इसी तरह का दूसरा कार्यक्रम जो स्वस्थ मन, विचार और ज्ञान से संबंधित था, में भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक के द्वारा छात्राओं को भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक अवध प्रांत की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल तथा सदस्य रेखा दुआ का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया गया कि छात्राएं अपने भारत देश की संस्कृति, सभ्यता, इतिहास, भौगोलिक स्थिति, रहन सहन, रीति रिवाज, पहनवा, बोलचाल और राजनीतिक स्थिति के बारे में कितनी सजग हैं।

देश के विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए बालिकाओं का स्वस्थ तन और मन जरूरी: डॉ लीना मिश्र

इस कार्यक्रम का आयोजन शालिनी श्रीवास्तव और रितु सिंह के निर्देशन में हुआ। कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। सीमा आलोक वार्ष्णेय, ऋचा अवस्थी, अनीता श्रीवास्तव, माधवी सिंह तथा मंजुला यादव का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग रहा।

भवदीया
डॉ लीना मिश्र प्रधानाचार्य 983912683

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...