Breaking News

भाजपा नेता की हत्या

भुवनेश्वर। ओडिशा के खुर्दा शहर में अज्ञात बदमाशों ने एक स्थानीय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद भाजपा ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान खुर्दा जोन-9 के भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगुली जेना के रूप में हुई है।

Election Commission ने मायवती और योगी पर लगाया बैन

भाजपा मंडल अध्यक्ष  की हत्या

यह घटना रविवार मध्यरात्रि को हुई जब जेना खुर्दा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार कालू चरण खांडयात के मकान के नजदीक खड़े थे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने चार गोलियां चलाई जिसमें दो गोली जेना को लगीं। उन्हें खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शहर को फौरन सील कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावरों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।

 

About Samar Saleel

Check Also

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह संपन्न

लखनऊ। निहारिका साहित्य मंच (Niharika Sahitya Manch) कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट (Country of India ...