Breaking News

औरैया : ऐली में आयोजित हुई स्वस्थ बच्चों की प्रतियोगिता

प्रतियोगिता बच्चों को कुपोषण से सुपोषण की ओर ले जा रही सम्पूर्णा त्रिपाठी ने कहा स्पर्धा देगी सार्थक संदेश

बिधूना। विकास खंड अछल्दा क्षेत्र के ग्राम ऐली के आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण को दूर करने व अभिभावकों को पोषण आहार के प्रति जागरुक करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण माह के तहत स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आंगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा प्रतियोगिता में शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों को पहले खेल खिलवाये गये, उनके बाद दौड़ लगवायी। साथ ही बच्चों का नियमित टीकाकरण कराया गया। इसके बाद कमजोर श्रेणी से स्वस्थ श्रेणी में आये बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए गये।

इस क्रम में तनु पुत्री जितेन्द्र सिंह, आर्या पुत्री अनुराग सिंह, इबू पुत्री मनोज सिंह, पुर्वी पुत्री सुशील कुमार, गुड़िया पुत्री अंशू कुमार को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों का वजन कराया गया व लम्बाई की नापी गयी। इसके बाद पोषण स्तर का चिन्हांकन करने के बाद अभिभावकों को बच्चों के पोषण स्तर की जानकारी दी।

ऐली की आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्पूर्णा त्रिपाठी ने बताया कि स्वस्थ्य बालक/बालिका स्पर्धा प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश अभिभावकों को अपने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक कराना है। बताया कि यह स्पर्धा देगी अभिभावकों में सार्थक संदेश देगी।

स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्पूर्णा त्रिपाठी, सहायिका रेखा देवी, सरला देवी, सुनीता, अंजना, रुचि, कंचन आदि ने प्रतिभाग किया।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...