Breaking News

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ जन अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा

• उच्च शिक्षा विभाग 22.54 लाख पौधे लगायेगा

• सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करते पौधों के संरक्षण भी ध्यान दिया जाए

लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने मंत्री कार्यालय में ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ जन अभियान-2024 के तहत आगामी वृक्षारोपण लक्ष्य की प्राप्ति के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की।

किंग चार्ल्स का ट्रंप को पत्र; रैली के दौरान हमले में बाल-बाल बचे थे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

बैठक में उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने वर्ष 2024-25 में जनसहभागिता से 36.50 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य रखा है। इसमें से उच्च शिक्षा विभाग को 22.54 लाख पौधे इस वर्ष लगाए जाने हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित कर ली जाएं और अभियान के तहत लगाए जा रहे पौधों का संरक्षण का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए विश्वविद्यालयों एवं कालेजों के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधरोपण पर कार्य किया जाय।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने 'पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ' जन अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा

उच्च शिक्षा मंत्री ने इस अभियान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागृति के अभियान चलाये जाए और जनता को वृक्षारोपण के लाभों के बारे में जागरूक किया जाए।

ओली ने चौथी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी ने दी बधाई

बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस संबंध में अपनी तैयारियों और योजनाओं की जानकारी दी और अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की। मंत्री ने अभियान की निगरानी और नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किए जा सकें। बैठक में मंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल, विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी तथा अन्य विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, एक साथ चलीं तीन जेसीबी

अयोध्या:  अयोध्या जिले में भदरसा कस्बे में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को ...