लखनऊ। लोकदल (Lokdal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह (National President Chaudhary Sunil Singh) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जितने हिंदू सुरक्षित हैं, उतने ही मुसलमान भाई सुरक्षित हैं, ये गलत है। सच्चाई ये है कि जब से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार (BJP Government) आई है तब से प्रदेश में न तो हिन्दू सुरक्षित हैं और न ही मुसलमान सुरक्षित (Neither Hindus Nor Muslims Are Safe In State) हैं। मुसलमान त्योहार नहीं मना पा रहे हैं।
रामनवमी पर रामनगरी में होंगे भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि 8 वर्षों में सरकार ने किसानों की उपलब्धि पर क्या कार्य किया? एक भी उपलब्धि नहीं है? गन्ना किसानों के गन्ने का मूल्य कितना बढ़ा कितना घटा इसको सरकार नहीं बता रही है? बेरोजगारों को कितना रोजगार मिला नहीं बता रही है? इन 8 वर्षों में महंगाई कितनी कम हुई है ? उसको सरकार नहीं बता रही है। सरकार का सिर्फ मुख्य विषय है हिंदू-मुस्लिम।
चौधरी सुनील सिंह ने अपने बयान में कहा कि जनता ने रामपुर, संभल समेत प्रदेश में के कई हिस्सों में दंगे देखे हैं। यदि आपको मुसलमान की सुरक्षा की बात करनी है, मुसलमानों के बारे में अंदाजा लगाना है तो उनकी बस्तियों में जाए, थाने में जाएं, आपको स्थिति का पता चल जाएगा। लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में मुसलमानों के ऊपर फर्जी मुकदमे दिखाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन सर नेम देसखकर झूठे मुकदमे कायम कर रहा है। उन्हें जेल में डाला जा रहा है।उनके खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जा रही है।
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है। अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां यह बताती हैं कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ कैसे उनके डेमोक्रेटिक राइट्स का क्रॉस वायलेशन हुआ है। क्या उत्तर प्रदेश में मुसलमान सेफ हैं ? ये हालात मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हैं।