Breaking News

हिन्दु युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाया योगी आदित्यनाथ का 48वां जन्मदिन

गोरखपुर। चौरी चौरा के सरदार नगर ब्लाक अन्तर्गत हिन्दु युवा वाहिनी व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 48वां जन्म दिवस लाकडाउन का पालन करते हुए गगडा और चौरी चौरा में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हियुवा के जिला प्रभारी आनन्द शाही थे।

कार्यक्रम में हियुवा और भाजपा के प्रमुख व बुथ अध्यक्ष को अंग वस्त्र के रूप में भगवा गमछा साथ सेनाटाइजर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम दुलारे चौधरी, अध्यक्षता योगेन्द्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आनन्द शाही व अवधेश जायसवाल ने कहा कि अगर उतर प्रदेश में योगी जी की सरकार ना होती तो करोड़ो गरीबो को आवास, शौचालय, गैस, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड तक नहीं मिल पाता।

उन्होंने कहा, यदि प्रदेश में योगी जी सरकार ना होती तो आज हमारा प्रदेश भय, भूख और भष्टाचार मुक्त प्रदेश ना होता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अष्टभुजा तिवारी, अष्टभुजा चौधरी, स्वप्निल पाठक, वीरेंद्र यादव, उमेश जायसवाल, मुरारी लाल जायसवाल, महेन्द्र मल्ल, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष सरदार नगर भाजपा, संजय तिवारी, गणेश वर्मा, चन्दन राजभर, पंकज पटवा, लाल बहादुर मौर्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...