Breaking News

शोभा फाउण्डेशन के होली मिलन समारोह में श्री राधा कृष्ण के साथ खेली गई फूलों की होली, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि हुए सम्मानित

लखनऊ। सामाजिक संस्था शोभा फाउण्डेश (Shobha Foundation) ने यहां पटेल पार्क में होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दल, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं के लोगों ने हिस्सा लिया।

कृष्ण भक्ति में लीन रक्षा ने हिन्दू रीति रिवाज से कान्हा की मूर्ति संग लिए सात फेरे, पूरे परिवार की रही सहमति

फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की देखरेख में हुये इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नीरज सिंह एवं विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान पहुंचे।

शोभा फाउण्डेशन

होली मिलन समारोह के मौके हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय, आजाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्यामजी मिश्रा, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

शहरों में निराश्रित पशुओं को आश्रय देने के लिए खुलेंगी गौशालाएं, नगर विकास विभाग ने शुरू की तैयारियां

शोभा फाउण्डेश

लगभग तीन घण्टे से अधिक समय तक चले इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण जी के साथ होली खेलने का ने वहां आये लोगों ने अद्धभुत आनन्द लिया।

हरदोई : दामाद ने कर दी अपने ससुर की हत्या, जानिए हैरान कर देने वाली खबर

इस मौके पर जनविकास महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज तिवारी, शोभा फाउंडेशन के सचिव राम तिवारी, अंकेष चौहान, मनोज गुप्ता, कुसुमलता,आकांक्षा रावत, निशा, पिंकी, आनन्द बाजपेई, सुनील जैन आदि लोग मौजूद थे।

शोभा फाउण्डेश

समारोह के दौरान शोभा फाउण्डेषन के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज सिंह एवं पवन सिंह चौहान सहित आये सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुये फाउण्डेशन के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी।

About Samar Saleel

Check Also

भाषा विवि में कबीर जयंती पर मनाया गया श्रद्धा समरसता और सद्भाव का कार्यक्रम

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (Khwaja Muinuddin Chishti Bhasha University) में महान संत और ...