Breaking News

होमगार्ड जवानों ने अमृत सरोवर पर किया पौधारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक

बिधूना। अमृत सरोवरों पर जल, मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत होमगार्ड के जवानों ने बुधवार को विकास खंड के ग्राम भिखरा के अमृत सरोवर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने वृक्षों को मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी बताया।

बता दें कि प्रदेश सरकार एवं होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अमृत सरोवरों पर जल, मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत चलाया वृक्षारोपण चलाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को होमगार्ड कमांडेंट कमलेश राजपूत के नेतृत्व में होमगार्ड के जिला कार्यालय के अधिकारी व स्टाफ के अलावा बिधूना कंपनी के होमगार्ड जवानों द्वारा भिखरा के अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया गया। साथ ही आम जनमानस से अपने भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपित करने के साथ उन्हें संरक्षित कर धरा को स्वच्छ, शुद्ध रखने का संकल्प लिया गया।

पौधारोपण के मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श सिंह सेंगर ने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु के साथ फल, फूल, लकड़ी व ईंधन देते हैं। इसलिए मानव जीवन के लिए वृक्ष बहुत उपयोगी हैं। ऐसे में पौधों का रोपण और उनका संरक्षण बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से सभी को नई ऊर्जा मिलने के साथ इससे पर्यावरण का भी संरक्षण होता। इसलिए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस मौके पर होमगार्ड के कंपनी कमांडर कमलेश राजपूत ने कहा कि पौधारोपण के साथ जल संरक्षण भी बहुत आवश्यक है। क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर भिखरा की ग्राम प्रधान के पति बृजेश शाक्य, होमगार्ड के सहायक कंपनी कमाण्ड राजकुमार, बीओ अंशमाली भट्ट व भीखम सिंह के साथ बिधूना के समस्त होमगार्ड जवानों के अलावा रवि सेंगर, जंगू सेंगर, गोलू सेंगर व अमित सेंगर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...