लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान ने कल दिनांक 5 सितंबर को होटल लेवाना में हुए अग्निकांड हादसे में अपनी जान गंवा चुके चारो लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना किया की उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ईश्वर से यह भी प्रार्थना किया की जो इस अग्नि कांड में घायल या होटल में ठहरे हुए यात्री या होटल के कर्मचारी या सदैव लोगों की जान बचाने वाले फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और अधिकारी हो। ईश्वर सभी लोगों को शीघ्र स्वस्थ करे।
अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया की इससे पहले भी कई बार कई जगहों पर भीषण भीषण अग्निकांड हुए हैं चाहे वह सचिवालय का मुख्य भवन या जनपद सचिवालय या एनेक्सी या पूर्व में मेडिकल कॉलेज का अग्निकांड हो सभी जगहों पर गम्भीर अग्नि कांड हुए हैं, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नही हुई है पूर्व में चाहे भीषण ट्रेन हादसा रहा हो बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी का हैलीकाप्टर हादसा हो जिसमें उनकी जान चली गई। कुछ समय पूर्व देश के पूर्व आर्मी चीफ एवं वर्तमान में चीफ आफ डिफेंस के पद पर तैनात जनरल विपिन रावत का हैलीकाप्टर हादसा हो, जिसमें उनकी जान चली गई थी या दैविक आपदा में किसान का खेत और खलिहान जलने का मामला हो यह सब हादसा ही माना जाता है। उसी तरह से कल होटल लेवाना में हुए अग्नि कांड को भी एक हादसा ही माना जाए। सरकार, जिला प्रशासन, लखनऊ विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन से मांग है की प्रदेश के वरिष्ठ व्यापारी नेता रहे स्वर्गीय तीरथ राम अग्रवाल के बेटे सुमेर अग्रवाल एवं उनके परिवार के साथ न्याय होना चाहिए।
हम सभी की मांग है की जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, लखनऊ विकास प्राधिकरण अगर चाहे तो जनपद लखनऊ के समस्त होटल रेस्टोरेंट मालिकों की बैठक तत्काल करा ले। सरकार और जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन लखनऊ विकास प्राधिकरण जो चाहता है वह भी बता दें और होटल मालिक की भी सही मांग को सुनकर उसका भी निस्तारण करा दे। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओ से बचा जा सके। अग्नि कांड की आड़ में किसी भी होटल मालिक का शोषण उत्पीड़न न होने पाएं।
अजय त्रिपाठी मुन्ना रितेश गुप्ता ने यहां भी कहा की अगर होटल लेवाना के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो सकती है तो जो इस पूरे प्रकरण में लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी दोषी उनके खिलाफ अभी तक प्राथमिकी क्यों नही दर्ज हुई। दोषी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारीयों के खिलाफ भी तत्काल मुकदमा दर्ज होकर उनकी भी गिरफ्तारी हो और उनके चल अचल संपत्ति की भी जांच कराई जाय जिससे यह पता चल सके की उन्होंने इतना रुपया कहां से कमाया है पूरे लखनऊ का उधमी व्यापारी यह चाहता है की सरकार और जिला प्रशासन जहां जहां होटल का व्यापार है या जहां भी कामर्शियल काम्प्लेक्स है सरकार उस जमीन का कामर्शियल मूल्य लेकर सम्मान जनक व्यापार करने की अनुमति प्रदान करे। इससे सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और सभी का शोषण और उत्पीड़न भी नही होगा।