Breaking News

सिक्किम में भारी हिमपात से फंसे सैंकड़ों पर्यटक, सेना के जवानों ने सभी को बचाया

हिमालयी राज्य सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण कई पर्यटक इलाके में फंस गए। जिसके बाद सेना को रेस्क्यू के लिए उतरना पड़ा। ऑपरेशन हिमराहत के तहत सेना के जवानों ने 50 से अधिक बच्चो सहित 400 पर्यटकों को फंसने से बचाया और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

राहत कार्य शनिवार देर रात तक जारी रहा। पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया और उन्हें आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और भोजन प्रदान किया गया। सैनिकों ने 178 पुरुषों, 142 महिलाओं और 50 बच्चों सहित पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की।

जानकारी के अनुसार, पर्यटक पूर्वी सिक्किम के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों नाथू ला और त्सोमगो का दौरा करने के बाद गंगटोक लौट रहे थे। सिक्किम के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार दोपहर भारी हिमपात हुआ। लगभग 400 पर्यटकों वाले कम से कम 100 वाहन मार्ग में फंस गए। अधिकारियों ने कहा कि राज्य पुलिस और नागरिक प्रशासन के सहयोग से त्रिशक्ति कोर के जवानों ने जल्द ही ऑपरेशन हिमराहत नाम से बचाव अभियान शुरू किया।

About News Room lko

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...