Breaking News

भाजपा को पूरे देश में अगर कोई पराजित कर सकता है तो वह एकमात्र कांग्रेस पार्टी है: अजय राय 

लखनऊ। आज चार राज्यों के विधानसभा परिणाम घोषित होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने चारो राज्यों के जनादेश को स्वीकार करते हुए तेलंगाना की जनता को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।

👉तीन राज्यों में पार्टी को बहुमत मिलने पर भाजपा नेताओं ने लड्डू खिलाकर मनाया जश्न

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा। इन परिणामों से यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा को पूरे देश में अगर कोई पराजित कर सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है।

भाजपा को पूरे देश में अगर कोई पराजित कर सकता है तो वह एकमात्र कांग्रेस पार्टी है: अजय राय 

तेलंगाना में जीत के साथ 3 अन्य राज्यों में औसतन 40 प्रतिशत से अधिक मत देकर जनता ने हमपर विश्वास जताया है। आज जर्रार हुसैन-प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, आफताब आलम और मंसूर भाई के नेतृत्व में लगभग 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारों मे आस्था रखते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लिए।

👉कारागार मंत्री ने खेता सराय पहुंचकर पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

श्री राय ने कहा, हम 5 दिसम्बर को अपने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूर्व निर्धारित बैठक को पूरे उत्साह और उर्जा के साथ करेंगे। हम 2024 के आम चुनावों में पूरी ताकत के साथ लड़ते हुए, भाजपा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में लखनऊ और पूर्वी विधानसभा का महत्वपूर्ण योगदान- ओपी श्रीवास्तव

• भाजपा को भारी मतों से लखनऊ की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत दिलाएंगे ...