Breaking News

घर या दुकान में यदि आप भी इस जगह रखेंगे एक्वेरियम तो आपको भी होगा धन-लाभ

फेंगशुई में एक्वेरियम को बहुत ही खास माना गया है। घर या दुकान में एक्वेरियम रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जानिए-

कहां रखना चाहिए एक्वेरियम?
फिश एक्वेरियम को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इन दिशाओं में रखा एक्वेरियम पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है।

यहां न रखें एक्वेरियम
किचन में फायर एनर्जी होती है और एक्वेरियम वाटर एनर्जी का प्रतीक होता है। इसलिए एक्वेरियम को कभी किचन के आस-पास नहीं रखना चाहिए।

समय-समय पर बदलते रहें पानी
पानी ज्यादा पुराना हो जाने पर उसमें नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है, इसलिए एक्वेरियम का पानी पुराना हो जाने पर उसे बदलते रहना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए मछलियों की संख्या?
एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से 8 मछली लाल और सुनहरे रंग की और 1 मछली काले रंग की होनी चाहिए।

काले रंग की मछली का महत्व
फेंगशुई के अनुसार, काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक होती है और ये बुरी एनर्जी से घर के सदस्यों की रक्षा करती है।

कोई मछली मर जाए तो क्या करें?
अगर एक्वेरियम की कोई मछली मर जाए तो उसे तुरंत बाहर निकाल कर नदी या तालाब में बहा दें। ध्यान रखें जिस रंग की मछली मरी हो, उसी रंग की नई मछली लाकर एक्वेरियम में जरूर डालें।

About News Room lko

Check Also

495 साल बाद भव्य महल में होली खेलेंगे रामलला, लगेंगे 56 भोग; मंदिर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामनगरी अयोध्या में इस बार राममंदिर की होली सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। ...