Breaking News

अंत्योदय अवधारणा पर अमल

दीनदयाल उपाध्याय देश के महान राजनेता, चिंतक विचारक व अर्थशास्त्री थे। वह अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनकी जन्म जयंती पर कांग्रेस ने किसानों के नाम पर आंदोलनों को हवा दी। लेकिन बिडम्बना यह कि कांग्रेस ने स्वयं ऐसे सुधारों के वादा किया था। जबकि केंद्र व उत्तर प्रदेश का सत्ता पक्ष दीनदयाल जयंती पर समाज को सार्थक सन्देश देने में सफल रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कृषि विधेयक पर विशेष रूप से विचार व्यक्त किये। उनका यह सन्देश पूरे देश के लिए था। महात्मा गांधी की तरह दीनदयाल उपाध्याय ने भी कृषि की उन्नति के विचार दिए थे। मोदी सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान भी इन्हीं महापुरुषों के विचारों पर आधारित है। मोदी ने कहा कि अभी पारित कृषि विधेयकों और श्रम कानूनों से देश के किसान और कामगारों को अनावश्यक कानूनों के जंजाल से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने विपक्षी आचरण को निंदनीय बताया। आरोप लगाया कि विपक्ष झूठ और दुष्प्रचार के जरिए देश के लोगों को गुमराह कर रहा है।

स्वतंत्रता के बाद से सत्तारूढ ताकतों ने केवल झूठे वायदों के जरिए किसानों और कामगारों से राजनीतिक लाभ हासिल करने का प्रयास किया। इन कृषि विधेयकों के पारित होने से कृषि क्षेत्र को बहुप्रतीक्षित स्वतंत्रता मिलेगी। अब किसान मौजूदा मंडियों के अतिरिक्त देश में कहीं भी अपनी उपज बेच सकेंगे।सरकार ने कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक सुधार किए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी में डेढ गुणा वृद्धि और कृषि उपज की सरकारी खरीद में कई गुणा बढोतरी की गई।

किसानों की मदद के लिए उनके खातों में एक लाख करोड़ रूपए से अधिक भेजे गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी की डेयरी उद्योग और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को भी यह सुविधा दी गई है। के.सी.सी. स्कीम के तहत एनडीए सरकार ने अब तक करीब पैतीस लाख करोड़ रूपए प्रदान किए हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों पर अलग अलग कानून के प्रावधान लागू होते थे और उन्हें मजदूरी के भुगतान का कोई कानूनी अधिकार भी नहीं था। संसद में पारित ऐतिहासिक श्रम सुधार संहिता से मजदूरों को एक समान मजदूरी मिलेगी। राजनीतिक व्यवस्था, अर्थशास्त्र और अन्य विविध क्षेत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और शिक्षा आने वाली पीढियों को प्रेरित करते रहेंगे। मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ऐसे समय में भी स्वदेशी पर बल दिया था जब तत्कालीन सरकारों ने विदेशी आयात पर आधारित आर्थिक वृद्धि के मॉडल को अपनाया था।

इधर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग का नया परिसर का लोकार्पण किया। यह पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर है। सरकार ने पं दीन दयाल उपाध्याय प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया था। इस दौरान व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा के सरकारी संस्थानों को दो सौ करोड़ रूपए का अनुदान मिला। चंदौली में योगी सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय भव्य स्मृति स्थल का निर्माण कराया था। गत वर्ष से दीन दयाल उपाध्याय पखवारा चला चुकी है। जिसके तहत जनहित व विकास के कार्य कराए गए। इस दौरान पंडित जी के मूल निवास नगला चंद्रभान में भी कई कार्यक्रम चलाये गये थे। सरकार बनते ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय आवास योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत गरीबों को आवास बांटे गए। इसके साथ ही सभी विवि में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ की स्थापना का निर्णय लिया गया था।

प्रदेश में पंडित दीन दलाय उपाध्याय के नाम पर आदर्श नगर पंचायत व माडल विद्यालय भी बने हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के तहत इस वर्ष करीब साढ़े सत्रह करोड देकर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया था। पंडित दीन दयाल ग्रामोदय रोजगार योजना हर जिले में युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। योगी ने कहा कि आज देश का हर गरीब, किसान,नौजवान, महिला इस बात से खुश हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके सपनों को मूर्तरूप देने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आवास, बिजली का कनेक्शन, गैस की सुविधा, जनधन खाते की सुविधा,शौचालय की सुविधा जैसी जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली सुविधाएं उपलब्ध करायी हैं।

यह प्रधानमंत्री की गरीब और आखिरी पायदान के व्यक्ति के लिए गहरी संवेदनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही सम्भव हुआ है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अन्त्योदय की संकल्पना को साकार करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा है। सबका साथ,सबका विकास तथा सबका विश्वास ही वर्तमान में अन्त्योदय का वास्तविक स्वरूप है।  अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पंडित जी की संकल्पना अन्तिम व्यक्ति के उत्थान की थी। सूचना तंत्र भी अन्तिम व्यक्ति तक सूचना पहुंचाने का कार्य करता है। एक जनपद, एक उत्पाद योजना के उत्पादों को नवनिर्मित भवन में प्रदर्शित किया जाएगा। समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति को आगे ले जाने में योगदान कर उत्तर प्रदेश को नम्बर एक राज्य बनाना ही हमारा उद्देश्य है।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

 

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...