Breaking News

अपहरण के मामले में भाजपा नेता सत्यम सिंह चौहान व धीरेन्द सिंह को पुलिस ने किया गिरप्तार

कानपुर देहात। अपहरण के मामले में भाजपा नेता सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया है। खण्डवा मध्य प्रदेश के दोनों अपह्रतों से करोड़ों रुपए की बसूली का प्रयास किया था। रूपए नहीं आने पर दोनों अपह्रतों को भाजपा नेता ने पीट पीटकर बेदम कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी अनुराग वत्स के निर्देशन पर अकबरपुर पुलिस ने अपहृत को बरामद कर भाजपा नेता सत्यम सिंह चौहान पुत्र धीरेन्द्र सिंह (भाजपा आईटी सेल का प्रभारी व जिला मंत्री) निवासी गुलौली मूसानगर सहित तीन लोगों को किया गिरफतार किया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन गाड़ियां व चार मोबाइल भी किए बरामद किया है। भाजपा नेता की पिटाई से घायल दोनों अपहरण कर्ताओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी सत्यम सिंह चौहान पर भाजपा के रसूख का फायदा उठाकर खनन समेत अन्य गैर कानूनी कार्यों को अंजाम देने का आरोप है।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...