Breaking News

लखीमपुर में मिला दलित युवती का शव, महिला सुरक्षा में नाकाम BJP बेशर्मी से मांग रही वोट – लोकदल

लखनऊ। लखीमपुर खीरी जिला में मितौली थाना क्षेत्र के गांव में 19 वर्षीय दलित लड़की का शव गन्ने के खेत में मिले जाने पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने भाजपा पर निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि कहां गई महिला सुरक्षा? उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वादों का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिलाओं की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है।

उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य-सुनील 

चुनावी समर के बीच ऐसी घटनाएं बताती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के भीतर प्रशासन का भय नहीं है। सरकार में उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्यों में से एक बन चुका है या कहें नंबर-वन बन चुका है। देशभर में सबसे ज्यादा यूपी की महिलाओं ने ही शोषण की शिकायतें दर्ज करायी हैं।

NCW के आंकड़े देखिए, 31 हज़ार शिकायतें मिलेंगी-सुनील 

सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के आंकड़े निकाल कर देख लीजिए देशभर से लगभग 31 हजार शिकायतें मिलीं। इसमें 15 हजार से ज्यादा सिर्फ यूपी की हैं। इतना ही नहीं महिलाओं की हत्या के मामले में भी उत्तर प्रदेश नंबर-वन है। महिलाओं पर होने वाले एसिड अटैक के मामल में भी उत्तर प्रदेश नंबर-वन है। दहेज हत्या के मामल में भी उत्तर प्रदेश नंबर-वन है। महिलाओं को हत्या के लिए उकसाने के मामले में भी उत्तर प्रदेश नंबर-वन है। पति या रिश्तेदारों द्वारा महिलाओं के खिलाफ होने वाली क्रूरता के मामले में भी उत्तर प्रदेश नंबर-वन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है।

Report – Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: जोन 4 और जोन 6 के पार्षदों संग बैठक, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...