छत्तीसगढ़। धमतरी जिले में एकतरफा प्यार One sided love में सिरफिरे ने लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आशिक मिजाज सिरफिरे ने पहले लड़की पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद में उसने खुद का गला रेत लिया। गंभीर रूप से घायल स्थिति में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए लाने के बाद हालत के ज्यादा गंभीर होने से उन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।
स्कूल आते जाते One sided love में ताकता था राह
सिरफिरा युवक अक्सर लड़की को स्कूल आते जाते ताकता रहता था। इस बीच वह वैलेंटाइन डे पर लड़की को प्रपोज करना चाहता था। सूत्रों के अनुसार वह लड़की का पिछले एक हफ्ते से पीछा कर रहा था। जिससे दोनों के परिजन भी काफी परेशान थे। वैलेंटाइन डे पर सिरफिरे लड़के से परेशान होकर लड़की ने वैलेंटाइन डे के पास आते ही स्कूल जाना बंद कर दिया था।
- यहां तक कि उसने घर से निकलना तक बंद कर दिया था।
- यही बात उसे बुरी लगी।
- जिसके बाद लड़के ने गंभीर कदम उठाते हुए चाकू से हमला कर दिया।
- पीड़ित लड़की लहूलुहान होने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
- इस घटना को अंजाम देने के बाद सिरफिरा हेमंत मौके से भाग निकला।
- अपने घर पहुंचने के बाद हमलावर हेमंत ने उसी चाकू से अपना गला रेत लिया।