Breaking News

चन्दौली में जलवायु अनुकूलन किस्में, प्रौद्योगिकी एवं पद्धत्ति विषय पर कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन

चन्दौली। आज कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली के सभागार में जलवायु अनुकूलन किस्में, प्रौद्योगिकी एवं पद्धत्तियाँ विषय पर कृषक वैज्ञानिक संवाद हुआ। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने कृषकों को नवीन प्रजातियों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने सभागार में उपस्थिति 242 कृषकों को धान की पराली का प्रबन्धन करने की नवीनतम यन्त्रों की जानकारी, उनकी क्रिया विधियों व यन्त्रों के प्रयोग से होने वाले लाभों के विषय में विस्तार से बताया।

इसके बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विभिन्न प्रदेशों के कृषकों के साथ वार्तालाप का सीधा प्रसारण चन्दौली जनपद के कृषकों को दिखाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी कृषकों को सम्बोधित किया। चन्दौली जनपद के कृषक में माननीय प्रधानमंत्री के विचारों व देश के प्रगतिशील कृषकों से उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों को जानकर नवीन ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अन्त में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एसपी सिंह ने आये हुए कृषकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. दिनेश यादव, डा. रीतेश गंगवार, डा. कृष्ण मुरारी, मनीष आजाद, अविनाश वर्मा, कु. प्रकाशिनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया 32वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati) के 32वें स्थापना दिवस समारोह (32nd Foundation Day) ...