Breaking News

सपा की बैठक में बूथ कमेटियों की हुई समीक्षा एवं पार्टी की मजबूती पर चर्चा

बिधूना/औरैया। समाजवादी पार्टी की रविवार को कस्बे में आयोजित मासिक बैठक में बूथ कमेटियों की समीक्षा किए जाने के साथ पार्टी संगठन की मजबूती व आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी की सफलता के कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि भाजपा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनमानस तबाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बढी समस्याओं से परेशान जनमानस आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की ओर आशा भरी निगाह से निहार रही है ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव गांव घर घर जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें।

इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रचना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान हैं। सबसे अधिक किसान मजदूर तबाह हैं इसी के चलते जनता आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में एकजुट होती नजर आ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती में जुटे।इस बैठक में सपा नेत्री रेखा वर्मा दिनेश वर्मा चेयरमैन अमित कुमार अरविंद यादव नरेश यादव शिवनारायण यादव धप्पी यादव आदि प्रमुख नेताओं के साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...