Breaking News

दिसंबर माह में हर हफ्ते रिलीज़ होगी एक नई फिल्म, पढ़े पूरी खबर

हर हफ्ते, हर महीने बहुत सी फिल्म रिलीज होती है। बहुत सी फिल्म दर्शकों को पसंद आती है तो कई फिल्म पिट भी जाती है। वैसे तो बॉलीवुड के लिए हर महीना अच्छा होता है, लेकिन इस साल का दिसंबर दर्शकों के लिए और भी खास होगा। इस बार दिसंबर में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कुछ इन्हीं फिल्मों पर चर्चा करते हैं।

वो दर्द जो कभी नहीं भूलेगा देश, जानें 26/11 की दर्दनाक कहानी सुन कांप जाएगी रुह

पानीपत

फिल्म पानीपत में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन नजर आएंगी। फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य की अहमद शाह अब्दाली से जंग की कहानी है। ये फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

पति, पत्नी और वो

फिल्म पति, पत्नी और वो भी 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर मुद्दसर अजीज हैं। फिल्म 1978 की फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक है।

फिल्म मर्दानी

13 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी फिल्म मर्दानी 2। मर्दानी 2 में लीड रोल में रानी मुखर्जी नजर आएंगी। फिल्म में रानी पुलिस ऑफिसर शिवानी रॉय की भूमिल निभा रही है। फिल्म में वह सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार करती हैं।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...