Breaking News

इस प्रकार आज का पंचांग, जाने शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल 

आज शनिवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। नवमी तिथि अगले दिन 18 दिसंबर को सुबह 3.41 बजे तक रहेगी। आज उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.37 बजे होगा। चन्द्रोदय रात्रि 1.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.12 बजे होगा।

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

7 मंगलवार या शनिवार करे हनुमानजी का ये सरल उपाय हर लेंगे सारे संकट

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.41 बजे से 8.06 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 7.24 बजे से 8.06 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.39 बजे से 12.21 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.04 बजे से 1.46 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.29 बजे से 3.11 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 1.20 बजे से 2.40 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल सुबह 9.21 बजे से 10.40 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

आज का चौघड़िया

आज सुबह 8.28 बजे से 9.46 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 1.41 बजे से 4.18 बजे तक क्रमशः लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं काल 5.37 बजे से 7.18 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.00 बजे से अर्द्धरात्रि 12.23 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.02 बजे से 12.44 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.07 बजे से 2.49 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य विशेषकर नए काम आरंभ करने जैसे कर्म किए जा सकते हैं।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल; 27 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आप अपने ...