Breaking News

गौशालाओं की दयनीय हालत को देखते हुए कांग्रेस ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

फ़िरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद द्वारा जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने नेतृत्व में गोशाला अकबरपुर कुतकपुर विकास खण्ड जसराना न्याय पंचायत अतुर्रा में गायों की बुरी स्थिति को देखते हुए भाजपा सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित शामिल हुए और यज्ञ हरेंद्र शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया।जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि आज प्रदेश की समस्त गौशालाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। आज जिस गौशाला पर हम बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर रहे हैं, उस गौशाला में कई गाय मरी पड़ी हैं। प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने कहा कि गायों की इस दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है और जनता उन्हें इस कृत्य के लिए 2022 में सत्ता से बेदखल करके जवाब देगी।यज्ञ में धर्म सिंह यादव, शशि शर्मा, संजय कठेरिया, विभूति बघेल, मुन्नेश मिश्रा, मुकेश गौड़, मनोज भटेले, सगीर कुरैशी, विजय चतुर्वेदी, बाबा तिवारी, शानू, महेश चंद वर्मा, राजेन्द्र सिंह आदि लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

Shia PG College : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ विषय पर संगोष्ठी एवं योगाभ्यास आयोजित

लखनऊ। आज भाषा विभाग के नियंत्रणाधीन उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान (Uttar Pradesh Bhasha Sansthan) एवं ...