Breaking News

सिरसागंज में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

फ़िरोजाबाद। सिरसागंज नगर में गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता के अभियान के तहत रैली निकालकर नगर वासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता की रैली को एसडीएम सिरसागंज विवेक मिश्रा ई.एल.सी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा द्वारा व प्रधानाचार्य विशाल गंगवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर एसडीएम कार्यालय तहसील परिसर में समाप्त हुई। विद्यार्थियों को बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राज्य है। जहां हर व्यस्क जो 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका है वह नागरिक अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। देश के हर मतदाता का सरकार बनाने में अहम रोल होता है।

सरकार बनाने के लिए हर एक वोट मूल्यवान होता है। 1-1 वोट से सरकार बनती और बिगड़ती है। इसलिए हर किसी को निष्पक्ष तरीके से मतदान करना चाहिए, और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए साथ ही देश के विकास करवाने के लिए सक्षम व्यक्ति के चयन में सहयोग करना चाहिए ताकि हमारा देश लगातार तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू सके।

पहले मतदाता की पात्रता आयु 21 वर्ष थी, लेकिन 1988 में इसे 18 वर्ष तक घटा दिया गया गया था। इस बदलाव को शामिल किया गया क्योंकि दुनिया भर में कई देशों ने आधिकारिक मतदान उम्र के रूप में 18 वर्ष की सीमा को अपनाया था। उसी समय भारतीय युवा साक्षर और राजनैतिक रूप से जागरूक हो रहा था। 61वें विधेयक संशोधन, 1998 ने भारत में मतदाता की पात्रता उम्र कम कर दिया। एसडीएम सिरसागंज विवेक मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य यह रैली का आयोजन किया गया है जो भी 18 वर्ष के व्यक्ति हैं वह अपना वोटर कार्ड जरूरी बनवाये। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राज्य है। जहां हर व्यस्क जो 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका है वह नागरिक अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। देश के हर मतदाता का सरकार बनाने में अहम रोल होता है।

मतदान वह प्रक्रिया है, जिसकी मदत से देश की सामान्य जनता अपनी राजनीतिक राय व्यक्त कर सकते हैं। जिसमे लोग उन पसंदीदा राजनीतिक नेता को चुन सकते है। जो सामान्य जनता के लिए देश के वर्तमान में चलने के तरीके और भविष्य में भी बहुत बड़ा प्रभाव डालने में सक्षम रहेगा। इसलिए मतदान करने से हम देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनते है। कॉलेज के प्रधानाचार्य विशाल गंगवार ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक व्यक्ति को चुनाव करने के लिए मतदान का अधिकार होता है। लेकिन यह अधिकार सभी लोगों को नहीं होता है।

बल्कि मतदान का अधिकार सिर्फ उन लोगों को मिलता है, जिनकी आयु 18 वर्ष के ऊपर है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से कम है, तो उस व्यक्ति को चुनाव करने के लिए मतदान का अधिकार नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या स्वालिया परवीन ने छात्राओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

राम से राष्ट्र तक अपने को समर्पित करना होगा- चंपत राय

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे ‘युवा महोत्सव 2024’ के ...