Breaking News

पंजाब व पूर्वांचल की ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग अब घट जाएगी, जानिए कैसे…

पंजाब व पूर्वांचल की ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग अब घट जाएगी। रेलवे ने गाड़ियों में रश को क्लियर कराने के लिए अतिरिक्त कोच लगा रहा है। बेगमपुरा, शहीद समेत दस जोड़ी ट्रेनों में एसी व स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

ट्रेनों में अतिरिक्त कोच 11 से 30 नवंबर तक लगेंगे। अतिरिक्त कोचों से यात्रियों को बर्थ मिलने की संभावनाएं बढ़ गई है। दिवाली व छठ पूजा के पहले से शुरू हुई #ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। नवंबर माह में भी पंजाब व लखनऊ, वाराणसी जाने वाली गाड़ियां पैक है।

ट्रेनों में लगने वाले अतिरिक्त कोच एक नजर में
ट्रेन                      एक्सट्रा कोच           अवधि

– आनंद विहार-गाजीपुर   (22419-20)     1 स्लीपर 12 से 30 नवंबर
– लखनऊ-चंडीगढ़         (12231-32)      1 स्लीपर 11नवंबर से 3 दिसंबर
– गाजीपुर- वैष्णोदेवी       (14611-12)      2 स्लीपर 17 से 25 नवंबर
– वाराणसी-जम्मू             (12237-38)     1 एसी-स्लीपर 11 नवंबर से 1 दिसंबर
– देहरादून-उज्जैन           (14309-10)     1 स्लीपर 15 नवंबर से 1 दिसंबर
– देहरादून-इंदौर             (14317-18)    1 स्लीपर 12 नवंबर से दो दिसंबर
– अमृतसर-जयनगर        (14649-50)     2 स्लीपर 12 नवंबर से 1 दिसंबर
– अमृतसर-जयनगर        (14673-74)     2 स्लीपर 11 नवंबर से दो दिसंबर
– अमृतसर-जयनगर        (04651-52)     2 स्लीपर 13 नवंबर से दो दिसंबर
– अमृतसर-न्यूजलपाई      (04653-54)    2 स्लीपर 16 नवंबर से 2 दिसंबर

लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने मंडल में दस जोड़ी ट्रेनों में स्लीपर व थर्ड एसी के अतिरिक्त #कोच लगाने का फैसला लिया है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के अनुसार अमृतसर, वाराणसी, देहरादून, गाजीपुर आदि को संचालित ट्रेनों में कोच लगेंगे। बता दें कि इन कोच के लगने से भीड़ में राहत मिलेगी। वहीं इन इलाकों के लिए ट्रेन बुक करने वालों को भी वेटिंग टिकट से राहत मिलेगी।

About News Room lko

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...